विज्ञान भारती (विज्ञान के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था) मेरठ प्रांत द्वारा आयोजित सहारनपुर विज्ञान महोत्सव का आयोजन 20 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक आईआईटी रुड़की का सहारनपुर कैंपस आईपीटी पेपर मिल रोड सहारनपुर में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर मिली पंत जी डीन आईआईटी रुड़की सहारनपुर केंपस, संजीव कुमार मित्तल जी और संजय किशोर जी रहे। विज्ञान महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना जी माननीय मंत्री पर्यावरण उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुबोध उनियाल जी माननीय मंत्री वन एवं तकनीकी शिक्षा उत्तराखंड सरकार, कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में श्री मनीष बंसल जी जिलाधिकारी सहारनपुर, डॉक्टर अजय सिंह जी महापौर सहारनपुर एवं प्रोफेसर रणजीत सिंह जी वाइस चांसलर शोभित यूनिवर्सिटी गंगोह की उपस्थिति प्रार्थनीय रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर वाई विमला जी वाइस चांसलर मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर, जी की उपस्थिति रही। विज्ञान भारती से श्रीमान आशुतोष जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश, श्री दीपक शर्मा जी माननीय उपाध्यक्ष विज्ञान भारती मेरठ प्रांत ,श्रीमान अरुण जी, श्री अंबरीश शास्त्री जी एवं डॉ प्रियंक शर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम बहुत ही सुंदर एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। सहारनपुर एवं आसपास के जिलों के अधिकतम स्कूलों के छात्रों ने मॉडल बनाकर के विज्ञान महोत्सव में सहभाग किया । विज्ञान भारती सहारनपुर इकाई को सहारनपुर विज्ञान महोत्सव के सफल सुंदर एवं भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Date:-

Location:-

Social Media Handles:-


<